प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक, ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिए जाने वाले इंटरेस्ट रेट में बदलाव कर दिया है। ताजा बदलावों के बाद अब यह बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिनों से लेकर 10 सालों तक की एफडी पर 4.75 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट की पेशकश कर रहा है।
