Kisan Vikas Patra: किसान विकास पत्र पर इतना मिल रहा है ब्याज, जानें योजना के फायदे

Latest Kisan Vikas Patra interest rate: KVP पर अभी 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है

अपडेटेड Apr 25, 2022 पर 2:22 PM
Story continues below Advertisement
Kisan Vikas Patra interest rate: 30 जून 2022 तक KVP पर ब्याज दर 6.9% रहेगी।

Latest Kisan Vikas Patra interest rate: किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) एक छोटी बचत योजना है जिसे केवीपी (KVP) के नाम से भी जाना जाता है। केवीपी के तहत भारतीय पोस्ट ऑफिस प्रमाण पत्र जारी करते हैं और इस पर एक तय ब्याज मिलता है। ये निवेश के सुरक्षित विकल्पों में से एक हैं। KVP में 124 महीने यानी 10 साल और 4 महीने के लिए निवेश किया जाता है। KVP पर अभी 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।

कौन खुलवा सकता है KVP

KVP खाता कोई भी वयस्क या नाबालिग खुलवा सकता है। साथ ही एक नाबालिग जो 10 साल से बड़ा है वह अपने नाम से भी केवीपी खुलवा सकता है।


इतना मिल सकता है ब्याज

30 जून 2022 तक KVP पर ब्याज दर 6.9% रहेगी। ये सालाना चक्रवृद्धि है। KVP के लिए हर तीन महीने के बाद ब्याज सरकार तय करती है।

कितना निवेश किया जा सकता है

KVP में निवेश करने की कोई सीमा नहीं है लेकिन इसमें न्यूनतम 1000 रुपये 100 मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। आप इसमें कितने भी खाते खोल सकते हैं।

KVP को गिरवी रखकर ट्रांसफर किया जा सकता है

केवीपी को गिरवी रखने वाले के स्वीकृति पत्र के साथ गिरवी रखा जा सकता है। साथ ही ट्रांसफर भी किया जा सकता है।

ये जारी करते हैं किसान विकास पत्र

- भारत के राष्ट्रपति/राज्य के राज्यपाल।

- आरबीआई/अनुसूचित बैंक/सहकारिता समिति/सहकारिता

- आरबीआई / अनुसूचित बैंक / सहकारी समिति / सहकारी बैंक।

- निगम (सार्वजनिक/निजी)/सरकारी। कंपनी/स्थानीय प्राधिकरण।

- हाउसिंग फाइनेंस कंपनी।

टैक्स बेनेफिट

KVP योजना पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट नहीं मिलती। इस पर मिलने वाले रिटर्न पर भी टैक्स लगता है। हालांकि, मैच्योरिटी के बाद पैसा निकालने पर टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) पर छूट मिलती है।

एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर करने के नियम

(i) नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारियों को खाताधारक की मृत्यु पर ट्रांसफर हो जाता है।

(ii) खाताधारक के ज्वाइंट होल्डर की मृत्यु पर अन्य धारक को मिल जाता है।

(ii) न्यायालय के आदेश पर।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 25, 2022 8:59 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।