Get App

सिर्फ एक बार जमा करें रुपये, LIC की इस पॉलिसी में जिंदगी भर मिलेगी पेंशन

इस पॉलिसी को 40 से लेकर 80 साल के कोई शख्स खरीद सकते हैं। पॉलिसी शुरू होने के 6 महीने बाद इसे सरेंडर भी किया जा सकता है। पॉलिसी खरीदने के 6 महीने बाद इस लोन ले सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 26, 2022 पर 2:49 PM
सिर्फ एक बार जमा करें रुपये, LIC की इस पॉलिसी में जिंदगी भर मिलेगी पेंशन
इस प्लान को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है।

हम में से बहुत से लोग अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। ऐसे में उसको सुरक्षित करने के लिए हम काफी पहले से निवेश शुरू कर देते हैं। हालांकि देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो निवेश के लिए सुरक्षित स्कीम की तलाश करते हैं। ऐसे ही अगर आप भी अपने लिए पेंशन योजना लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतर मौका सामने आया है। आज हम आपको LIC की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। LIC की इस स्कीम का नाम सरल पेंशन (Saral Pension) प्लान है।

यह एक सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है। जिसमें पॉलिसी लेते समय ही एक बार प्रीमियम देना होता है। इसके बाद पूरी जिंदगी आपको पेंशन मिलती रहेगी। वहीं पॉलिसीहोल्डर्स की मौत होने पर उसके नॉमिनी को सिंगल प्रीमियम की राशि लौटा दी जाती है। इस पॉलिसी को खरीदने के 6 महीने बाद सरेंडर कर सकते हैं।

इस योजना में 40 साल से लेकर 80 साल तक के लोग निवेश कर सकते हैं। सरल पेंशन योजना एक इमीडिएट एन्यूटी प्लान है। यानी पॉलिसी लेते ही आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा। इस पॉलिसी को लेने के बाद जितनी पेंशन से शुरुआत होती है, उतनी ही पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है। इस पॉलिसी को लेने के दो विकल्प होते हैं। पहले विकल्प के तहत पॉलिसीहोल्डर्स को जिंदगी भर पेंशन मिलती रहेगी। उसकी मौत के बाद पेंशन रुक जाएगी। नॉमिनी को जमा किए गए पूरे पैसे मिल जाएंगे। वहीं दूसरे विकल्प में पॉलिसीहोल्डर्स और जीवनसाथी में दोनों में किसी एक के जीवित रहने तक पेंशन का भुगतान होगा। दोनों की मौत के बाद पेंशन रुक जाएगी और नॉमिनी या उत्तराधिकारी को पॉलिसी की बेस प्राइस मिल जाएगी।

Post Office की यह है सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम, मिलता है बंपर रिटर्न, जानिए कैसे उठाएं फायदा

निवेश और पेंशन का पूरा गणित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें