Credit Cards

MSSC: महिलाओं के लिए धमाकेदार स्कीम, 1.59 लाख डाक घरों में उपलब्ध, ऐसे उठाएं फायदा

MSSC: महिला सम्मान बचत योजना एक स्माल सेविंग स्कीम है। इसमें मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत महिलाएं और लड़कियां 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती हैं। वहीं कम-से-कम 1000 रुपये निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में बचत पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलता है। सरकार ने अब स्कीम को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है

अपडेटेड Apr 04, 2023 पर 11:43 AM
Story continues below Advertisement
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत सिर्फ महिलाएं या फिर किसी नाबालिग के नाम पर अभिभावक अकाउंट खोल सकते हैं

MSSC: बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने महिला निवेशकों के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificates -MSSC) का ऐलान किया था। सरकार के गजट नोटिफिकेशन (Gazette Notifications) जारी करने के साथ यह स्कीम अब लागू हो गई है। वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) का कहना है कि इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। यह योजना देश के 1.59 लाख डाक घरों (post offices) में उपलब्ध करा दी गई है। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि सरकार देश में महिलाओं के सशक्तीकरण (empowerment of women) के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतीय डाक विभाग (India Post) की ओर से शुरू की गई महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। यह सरकारी योजना कम समय में महिलाओं को बेहतर रिटर्न मुहैया कराएगी। इस योजना में सिर्फ महिलाएं ही निवेश कर सकती हैं।

जानिए क्या है योजना


महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट एक स्माल सेविंग स्कीम है। इसमें मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत महिलाएं और लड़कियां 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती हैं। वहीं कम-से-कम 1000 रुपये निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में बचत पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलता है। यह सरकारी योजना है। लिहाजा इसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है। इसमें 2 साल तक निवेश किया जा सकता है। इसमें सिंगल अकाउंट ही खोला जा सकता है। इस योजना के तहत ब्याज तिमाही आधार पर अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना में आंशिक निकासी का भी प्रावधान है। कोई भी महिला खुद अपने नाम पर महिला सम्मान सेविंग अकाउंट खुलवा सकती है। वहीं नाबालिग लड़की के नाम पर गार्जियन Mahila Samman Saving Account ओपन करवा सकते हैं।

बड़े काम की है पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम, मेच्योरिटी के वक्त आपको मिल सकता है करोड़ों का रिटर्न

टैक्स के फायदे

महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट में निवेश करने पर टैक्स का कोई फायदा नहीं मिलेगा। हालांकि सामान्य नियमों के मुताबिक, इस योजना पर ब्याज के जरिए होने वाली कमाई पर टैक्स लगेगा। जानकारों का कहना है कि इस योजना के जरिए महिलाओं को अपनी वित्तीय लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

महिलाओं के पास जमा होंगे लाखों रुपये

अगर कोई महिला इस योजना में 2 लाख रुपये निवेश करती है तो उसे 7.5 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा। ये राशि 2 साल के लिए निवेश की जा सकती है। ब्याज की रकम तीन महीने पर अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इस हिसाब से देखा जाए तो महिलाओं के पास दो साल में 2.32 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना के मुकाबले महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट बेहतर नजर आ रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में 21 साल तक लॉक-इन पीरियड है। जबकि यहां 2 साल में रिटर्न मिल जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।