सड़क परियोजनाओं के लिए आम लोगों से पैसा जुटाएगी हाइवे मिनिस्ट्री, 10 इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट लॉन्च करने की तैयारी

NHAI इन InvITs को रिटेल और विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने के लिए सरकार के साथ InvITs इन्वेस्टमेंट पर टैक्स छूट देने के योजना पर भी बातचीत कर रही है

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 2:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इन InvITsके जरिए देश में हाईवे डेवलपमेंट के लिए पब्लिक से पैसा जुटाया जाएगा। InvITs के रूप में पब्लिक को निवेश का एक और विकल्प मिलेगा

रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कहा है कि अलग-अलग क्षेत्रों की रोड परियोजनाओं के लिए अलग-अलग कैटेगरी के करीब 10 पब्लिक इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvITs) जारी करने की योजना है। ये InvITs अलग -अलग चरणों में जारी किए जाएंगे ।

मिंट में प्रकाशित नितिन गडकरी के इंटरव्यू के मुताबिक इस तरह का पहला प्रोजेक्ट अगले 1 महीने में शुरु हो सकता है। इसके जरिए भारत के हाईवे डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए पब्लिक से पैसे जुटाए जाएंगे और उनको भारत की ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनने का मौका दिया जाएगा।

मिंट से हुई अपनी इस बातचीत में नितिन गडकरी ने आगे कहा कि इन InvITsके जरिए देश में हाईवे डेवलपमेंट के लिए पब्लिक से पैसा जुटाया जाएगा। InvITs के रूप में पब्लिक को निवेश का एक और विकल्प मिलेगा। InvITs में अधिकांश तौर पर लंबी अवधि के संस्थागत निवेशकों, इंश्योरेंस कंपनियों, पेशन फंडों और प्राइवेट इक्विटी फर्मों की तरफ से निवेश किया जाता है। अब इस तरह के इन्वेस्टमेंट में पब्लिक को एक निश्चित रिटर्न मिलेगा और वे देश के इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम से फायदा उठा सकेंगे।


बाजार में तेजी के संकेत कायम, इसी हफ्ते से मिड और स्मॉलकैप शेयरों में आती दिखेगी तेजी- एस रंगनाथन

बतातें चलें कि अभी तक रोड और हाईवे सेक्टर में InvITs के जरिए पब्लिक फंड का पैसा आता नहीं दिखा है। अभी तक रोड़ सेक्टर से संबंधित सभी InvITs प्राइवेट ट्रस्ट के रूप में रहे हैं। ऐसे में इन प्रस्तावित InvITs में रिटेल निवेशकों का निवेश लाने के लिए सेबी की मंजूरी की जरूरत होगी।

ये भी बता दें कि InvITs के जरिए इंडिविजुअल और संस्थागत निवेशक किसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में सीधे निवेश कर सकते हैं। उनके इस निवेश पर उनको रिटर्न मिलता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मनीकंट्रोल से बात करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI)की योजना अपने आगामी InvITs को रिटेल निवेशकों के लिए खोलने की है। इसके अलावा टोल-ऑपरेट- ट्रांसफर (TOT) प्रोजेक्ट्स में भी आगे InvITs के जरिए निवेश के रास्ते खोलने की भी योजना है। इस अधिकारी ने यह भी बताया है कि NHAI,केंद्र सरकार और सेबी रिटेल निवेशकों के लिए InvITs में फिक्स्ड रिटर्न स्ट्र्क्चर पर भी विचार कर रहे हैं।

उम्मीद है कि शुरुआत में पूरी हो चुकी सड़क परियोजनाओं में रिटेल और छोटे निवेशकों को निवेश करने का मौका मिलेगा। इस योजना को सरकार समर्पित InvITs के जरिए कार्यरूप दिया जाएगा। जिसमें 1 लाख रुपये के निम्नतम निवेश पर 8 फीसदी के फिक्स्ड रिटर्न का प्रावधान होगा। इस रिटर्न पर सॉवेरन गारंटी दी जाएगी। जिससे छोटे निवेशकों को अपने निवेश पर हाई लेवल की सुरक्षा मिलेगी।

इसके साथ ही NHAI इन InvITs को रिटेल और विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने के लिए सरकार के साथ InvITs इन्वेस्टमेंट पर टैक्स छूट देने के योजना पर भी बातचीत कर रही है। बता दें कि वर्तमान टैक्स नियमों के तहत InvITs में निवेश करने वाले किसी निवेशक को खरीद के 3 साल के अंदर InvITs की यूनिट बेचने पर होने वाले मुनाफे पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन देना होता है। अगर InvITs की यूनिट 3 साल बाद बेची जाती है और गेन 1 लाख रुपये से ज्यादा होता है तो उस पर 10 फीसदी की दर से लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन लगता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।