Post Office: इंडिया पोस्ट ऑफिस के साथ मिलकर केंद्र सरकार निवेश और बचत की कई योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं में निवेश करने पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। पोस्ट ऑफिस की कुछ ऐसी योजनाएं हैं। जिनमें फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट से ज्यादा ब्याज दर पर पैसा मिलता है। वहीं कुछ योजनाएं लंबी अवधि के निवेश पर पैसा भी डबल कर सकती हैं। ऐसे ही नेशनल सेविंग सार्टिफिकेट (NSC), सुकन्या समृद्धि योजना, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra –KVP) जैसी तमाम योजनाएं हैं। इनमें निवेश करने पर दोगुना रिटर्न मिलता है।
