Get App

Post Office की यह स्कीम कर देगी मालामाल, टैक्स छूट का भी मिलता है फायदा

Post Office की नेशनल सेविंग्स सटिफिकेट में कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत हर साल 1.5 लाख रुपये तक का निवेश पर टैक्स छूट पा सकते हैं। इसमें मेच्योरिटी पीरियड पांच साल का होता है

Jitendra Singhअपडेटेड Dec 15, 2022 पर 5:44 PM
Post Office की यह स्कीम कर देगी मालामाल, टैक्स छूट का भी मिलता है फायदा
NSC में सालाना 6.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है

Post Office: स्माल सेविंग्स स्कीम देश में निवेश करने के बेहद पॉपुलर विकल्प हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी भरोसा स्माल सेविंग्स स्कीम पर है। उनका 31 मार्च 2022 तक पोस्ट ऑफिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 2 स्माल सेविंग्स में निवेश है। यानी देश के प्रधानमंत्री भी पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करते हैं। PM Narendra Modi ने लाइफ इंश्योरेंस और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में बड़ा निवेश किया है। ऐसे में अगर आप आप भी स्माल सेविंग स्कीम पर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सटिफिकेट (National Savings Certificate – NSC) स्कीम से मोटा फंड तैयार कर सकते हैं।

दरअसल, पोस्ट ऑफिस की स्कीम में जोखिम नहीं रहता है। इसमें आपको गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। ज्यादातर लोग स्माल सेविंग्स में बैंक FD को चुनते हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस की कुछ ऐसी स्कीम्स होती है। जहां आपका पैसा डबल हो जाएगा।

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)

NSC का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल होता है। इस पर अभी 6.8 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कि FD से ज्यादा है। इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये निवेश कर सकते हैं। आप अपनी क्षमता के मुताबिक कि‍तनी भी धनराशि का NSC खरीद सकते हैं। यानी इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। हालांकि यह छूट 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही मिलती है। एक सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट कोई भी एडल्ट अपने नाम से या अपने बच्चे के नाम से खरीद सकता है। NSC में 100, 500, 1000, 5000, 10,000 या इससे ज्यादा के सर्टिफिकेट मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें