Post Office: पोस्ट ऑफिस में स्मॉल सेविंग्स के लिए कई स्कीम हैं। जिसमें FD करने की भी सुविधा शामिल है। बैंक की तरह पोस्ट ऑफिस में भी आप FD कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट के नाम से यह स्कीम उपलब्ध है। जिसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। फायदा यह है कि यहां बैंक के मुकाबले FD पर ब्याज दर ज्यादा है। पोस्ट ऑफिस की 2 साल की टाइम डिपॉजिट में 20 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के तहत 5 साल की जमा पर 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।
