Get App

PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि स्कीम्स पर जल्द बढ़ सकती हैं ब्याज दरें, जान लीजिए डिटेल

पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग स्कीम्स पर 30 जून को नई ब्याज दरों का ऐलान होने की संभावना है। सरकार जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए पीपीएफ, एनएससी या एसएसवाई आदि योजनाओं के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2022 पर 4:34 PM
PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि स्कीम्स पर जल्द बढ़ सकती हैं ब्याज दरें, जान लीजिए डिटेल
देश में बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मई और जून में अपनी रेपो रेट में 90 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी कर चुकी है, जिसका असर स्माल सेविंग स्कीम्स पर दिख सकता है

Post Office Savings Scheme Interest Rates : मई और जून में आरबीआई प्रमुख नीतिगत दर यानी रेपो रेट में 90 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी कर चुका है। इस क्रम ज्यादातर बैंक अपनी एफडी की ब्याज दरों में इजाफा कर चुके हैं। ऐसे में आपको पीपीएफ (PPF), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme), सुकन्या समृद्धि (Sukanya Samriddhi) योजना सहित सभी पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स पर अगले महीने से ज्यादा ब्याज मिल सकती है।

दरअसल, पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग स्कीम्स पर 30 जून को नई ब्याज दरों का ऐलान होने की संभावना है। सरकार जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए पीपीएफ, एनएससी या एसएसवाई आदि योजनाओं के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है।

फिक्स्ड डिपॉजिट, रेकरिंग डिपॉजिट और PPF के ब्याज पर टैक्स के नियम क्या हैं?

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स पर मौजूदा ब्याज दरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें