PNB FD: देश के बड़े सरकारी बैंकों में शामिल पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank – PNB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits – FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें 19 दिसंबर 2022 से लागू हो गई हैं। इस बदलाव के बाद बैंक ने 666 दिन की FD पर ब्याज दर 7.25 फीसदी कर दिया है। पहले यह 6.30 फीसदी थी। बैंक ने 3 साल से लेकर 10 साल की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 40 बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोतरी की है। PNB के इस ऐलान से महंगे होते कर्ज के बीच ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी।
