SIP: आज कल बहुत से अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर हमेशा चिंता में डूबे रहते हैं। उनकी पढ़ाई- लिखाई से लेकर शादी विवाह तक के लिए चिंतित रहते हैं। लिहाजा बहुत से लोग सेविंग करना शुरू कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ आज जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है। इससे आपके बचत के पैसों की वैल्यू धीरे धीरे कम होती जा रही है। ऐसे में भविष्य को देखकर जितने पैसे हम बचाते हैं। वो उस समय बहुत कम हो जाते हैं। बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाने का सबसे बढ़िया तरीका है। उसे अच्छी जगह निवेश किया जाए। ताकि भविष्य में बेहतर रिटर्न मिले। जिससे जरूरतें पूरी की जा सकें।
