कोरोना काल के इस दौर में जहां पूरी दुनिया आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है। वहीं न जाने कितने युवा नौकरी से हाथ धो चुके हैं। महामारी के इस दौर में जॉब की भी अगर कम संभावनाएं नजर आ रही हों तो आप बिजनेस का रूख कर सकते हैं।
कोरोना काल के इस दौर में जहां पूरी दुनिया आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है। वहीं न जाने कितने युवा नौकरी से हाथ धो चुके हैं। महामारी के इस दौर में जॉब की भी अगर कम संभावनाएं नजर आ रही हों तो आप बिजनेस का रूख कर सकते हैं।
हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस बताएंगे जिसमें बेहद कम पूंजी लगाकर आप शुरू कर सकते हैं। किसी भी बिजनेस को शुरुआती दौर में थोड़ा मेहनत पड़ती है, लेकिन एक बार सबकुछ सेट हो गया है तो फिर समझिए कि आपका बिजेनेस निकल पड़ा।
बहुत से लोग हैं जिनकी कोरोना काल में जॉब चली गई है और वो कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर कौन सा बिजनेस शुरू करें। नौकरी चली जाने से लोगों की जमा पूंजी भी कम हो जाती है। ऐसे में छोटे निवेश के साथ बिजनेस शूरु करने से नुकासन की संभावनाएं बेहद कम रहती हैं। आप सिर्फ 50,000 रुपये का निवेश करके बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको कम से कम 30,000 रुपये महीने की आमदनी आराम से हो जाएगी।
सामान की शिफ्टिंग
आजकल के इस दौर में लोगों का कहीं न कहीं आवागमन बना रहता है। हमेशा कोई न कोई लोग एक शहर से दूसरे शहर या फिर कंपनियां अपना ऑफिस बदलती रहती हैं। इसके लिए उन्हें कोई न कोई सामान शिफ्ट करने वाले की जरूरत पड़ती ही रहती है।
शहरों के बढ़ती आबादी के बीच आपने देखा होगा कि पिछले कुछ सालों से पैकर्स एंड मूवर्स (packers and movers) की मांग में इजाफा हुआ है। सामान की सुरक्षा की लिहाज से इस धंधे में काफी तेजी आई है।
देश के मेट्रो शहरों में इनकी मांग सबसे अधिक बढ़ी है। दिल्ली-NCR, मुंबई, कोलकाता, बेगलुरु में लोग पैकर्स एंड मूवर्स को ही हायर कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि लोग इसे इसलिए अधिक हाएर कर रहे हैं कि इसमें सामान सुरक्षित रूप से पहुंचा दिया जाता है। इसमें ग्राहकों सामान के प्रति कोई चिंता नहीं रहती है।
ऐसे करें शुरुआत
इस बिजनेस को अगर आप शुरू कर रहे हैं तो बेहद प्लानिंग के साथ शुरू करें। इस बिजनेस में ज्यादा इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं रहती है।
क्या - क्या चाहिए
इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आप रजिस्ट्रेशन करा लें। आप अपनी कंपनी का पैन कार्ड बनवा कर बैंक अकाउंट भी खुलवा लें। इसको आप सर्विस टैक्स रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। आप GST के तहत टैक्स फाइल भी कर सकते हैं। आजकल ऑनलाइन के इस दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि आपको ग्राहक ढूंढ़ने में परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही आप जस्ट डायल और सुलेखा.कॉम जैसी वेबसाइट में भी रजिस्ट्रेश करा सकते हैं। ताकि आपको बिजनेस मिलने में बेहद आसानी हो जाएगी।
इसके बाद आपको पैकिंग कॉटूर्न, पैकिंग पेपर, टेप, रस्सी और कुछ औजारों की जरूरत पड़ेगी। इस काम में जरूरत के हिसाब से बड़ी या छोटी चार पहिया गाड़ी की भी जरूरत होती है। इसके लिए आप किसी ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। कुछ मजदूर भी साथ में रख लें। यानी आपका खर्च शुरुआती दौर में बहुत कम रहेगा। फिर आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
कितनी होगी कमाई
मान लीजिए किसी सामान को शिफ्ट करने के लिए आपने 10,000 रुपये का ठेका लिया। इसमें करीब 3,000 रुपये मजदूरी, 2000 रुपये ट्रांसपोर्ट चार्ज और अन्य खर्च करीम 2,000 रुपये हो सकते हैं। कुल मिलाकर करीब 7,000 रुपये खर्च हो गए। जिसमें से 3,000 रुपये नेट बच गए।
अगर ऐसे काम महीने में 10 भी मिल गए तो 30,000 रुपये आसानी से मिल जाएंगे। जैसे –जैसे आपके संपर्क बढ़ेंगे तो फिर कंपनियों का सामान शिफ्ट करना, एक शहर से दूसरे शहर में सामान शिफ्ट करना तमाम काम मिल सकते हैं और आपकी मोटी कमाई हो सकती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।