Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के भविष्य के लिए भी केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इसमें एक सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) भी है। जिसे साल 2015 में मोदी सरकार ने शुरू की थी। यह एक लंबी अवधि की योजना है। इस योजना में पैसे जमा करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर टेंशन फ्री हो सकते हैं। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। इसमें ब्याज भी अन्य योजनाओं के मुकाबले अच्छी मिलती है। इसके साथ ही टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है। एक बार अकाउंट खुलवाने के बाद कहीं भी ट्रांसफर करा सकते हैं।
