Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: 21 साल की उम्र में बेटी बन जाएगी लखपति, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए पूरी डिटेल

Sukanya Samriddhi Yojana: पहले दो बेटियों के अकाउंट पर इनकम टैक्स की धारा 80 C के तहत टैक्स में छूट मिलती थी। लेकिन अब तीसरी बेटी के नाम से निवेश करने पर छूट हासिल की जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2022 पर 10:18 AM
Sukanya Samriddhi Yojana: 21 साल की उम्र में बेटी बन जाएगी लखपति, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए पूरी डिटेल
बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना एक बेहतर योजना है (फाइल तस्वीर)

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप अपनी बेटी के लिए फ्यूचर प्लानिंग करना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतर ऑप्शन हैं। फ्यूचर में बढ़ते खर्चों की वजह से आज से ही पैसा जोड़ना ठीक रहेगा। अभी से ही बेटियों की पढ़ाई, शादी के लिए प्लानिंग करेंगे तो भविष्य उज्ज्वल रहेगा। ऐसे ही बेटियों के भविष्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) की शुरुआत की गई है। आम लोगों को जोड़ने के लिए मोदी सरकार ने इसमें कई अहम बदलाव भी किए हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर बेटी की उम्र 21 साल होने पर लखपति बन सकती है। अगर आप भी इस योजना में निवेश करते हैं या करना चाहते हैं तो उससे पहले इन बदलावों को जानना बेहद जरूरी है।

इन नियमों में हुआ बदलाव

-पहले के नियम के अनुसार अगर आप कम से कम 250 रुपये हर साल अकाउंट में जमा नहीं करते तो अकाउंट ड‍िफॉल्‍ट हो जाता था। लेकिन अब मैच्योरिटी तक जमा राशि पर ब्याज दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें