Get App

SSY: बेटी के नाम पर खुलवाएं अकाउंट, सिर्फ 250 रुपये करें जमा, मिलेंगे बड़े फायदे

Sukanya Samriddhi Yojana: इस योजना में कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी के नाम से निवेश कर सकते हैं। इसमें बेटी की उम्र 1 से 10 साल के बीच होना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2022 पर 3:34 PM
SSY: बेटी के नाम पर खुलवाएं अकाउंट, सिर्फ 250 रुपये करें जमा, मिलेंगे बड़े फायदे
सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए संवारे बेटी का भविष्य (फाइल तस्वीर)

Sukanya Samriddhi Yojana: बच्चों के भविष्य को लेकर आम तौर पर माता-पिता परेशान रहते हैं। ऐसे में सरकार भी महिलाओं और बच्चियों के नाम से कई तरह की योजनाएं चला रही है। सरकार इन योजनाओं के जरिए आप अपनी बेटी की पढ़ाई, शादी विवाह के लिए आर्थिक मदद मिल जाती है। उन्हीं में से एक योजना का नाम है सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)। इस योजना में निवेश करने पर आपकी बेटी लखपति बन जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी के नाम से सिर्फ 250 रुपये जमा कर सकते हैं। इसमें कम से कम एक साल 250 रुपये और अधिक से अधिक एक साल 1.50 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। इसमें सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है।

स्माल सेविंग स्कीम्स में यह योजना बेहतर रिटर्न देने वाली योजनाओं में शामिल है। यह स्कीम 21 साल में मेच्योर होती है। अगर आप बच्ची के पहले साल में ही यह खाता खुलवाएं तो स्कीम ओपन के बाद 15 साल तक ही पैसे जमा करना होता है। यानी पैरेंट्स की ओर से इसमें 14 साल कांट्रीब्यूट करना होता है। बाकी बचे साल के लिए ब्याज जुड़ता रहता है। इसके बाद बच्ची के बालिग होने के बाद यानी 18 साल के बाद वह पहली बार इस अकाउंट से पैसे निकाल सकती है। वह 21 साल की उम्र में अकाउंट में जमा पूरे पैसे निकाल सकती है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें