Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप अपनी बेटी के भविष्य की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुकन्या समृद्धि योजना बेहतर साबित हो सकती है। इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटियों के नाम से पोस्ट ऑफिस या बैंक में अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस स्कीम की शुरुआत साल 2015 में मोदी सरकारी ने की थी। सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में आपका पैसा हमेशा सुरक्षित रहता है। इसमें टैक्स छूट के फायदे भी मिलते हैं।
