Get App

सुकन्या समृद्धि योजना के ये फायदे जान लेंगे तो आप भी कहेंगे बेस्ट स्कीम? तीन गुना मिलता है रिटर्न

Sukanya Samriddhi Yojana: पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक बेहतर विकल्प है। स्माल सेविंग्स स्कीम में यह सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 20, 2022 पर 3:29 PM
सुकन्या समृद्धि योजना के ये फायदे जान लेंगे तो आप भी कहेंगे बेस्ट स्कीम? तीन गुना मिलता है रिटर्न
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर टैक्स में छूट मिलती है।

Sukanya Samriddhi Yojana: आमतौर पर हम रिटायरमेंट प्लानिंग, भविष्य की प्लानिंग सब कुछ करते हैं। लेकिन, बच्चों की फाइनेंशियल प्लानिंग के समय चूक हो जाती है। लिहाजा आपकी प्लानिंग में बच्चों के भविष्य की प्लानिंग भी शामिल होनी चाहिए। खासतौर से बेटियों के मामले में ये और ज्यादा जरूरी हो जाता है। उनकी उच्च शिक्षा हो या फिर शादी का खर्च। अगर समय से प्लानिंग होगी तो कभी भी चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए बेहतर ऑप्शन है सुकन्या समृद्धि योजना।

यह स्कीम लंबी अवधि के निवेश को बढ़ावा देती है। बेटियों के नाम पर चल रही इस योजना में आपके पैसे 3 गुना बढ़ने की गारंटी है। SSY में PPF, एफडी, एनएससी, आरडी, मंथली इनकम स्कीम या टाइम डिपॉजिट के मुकाबले बेहतर ब्याज मिलता है। स्माल सेविंग्स स्कीम में यह सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम है।

सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 7.6 फीसदी सालाना है। खास बात यह है कि योजना की मेच्योरिटी तो 21 साल है, लेकिन इसमें पैरेंट्स को 14 साल ही निवेश करना होता है। बाकी बचे साल के लिए ब्याज जुड़ता रहता है। इस योजना में आपकी ओर से जितना निवेश होगा। मेच्योरिटी पर रिटर्न 3 गुना मिलेगा। मौजूदा ब्याज दरों पर इस स्कीम के जरिए ज्यादा से ज्यादा 64 लाख रुपये तक की रकम जुटाई जा सकती है। ब्याज की समीक्षा तिमाही आधार पर होती है। मतलब हर तीन महीने में इसकी समीक्षा की जाती है कि ब्याज को स्थिर रखना है या बदलना है। इनकम टैक्‍स (Income tax) एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। डिपॉजिट, ब्‍याज और मैच्‍योरिटी राशि तीनों टैक्‍स फ्री होती हैं।

Dhanteras और Diwali पर गोल्ड ज्वेलरी खरीदने वाले हैं? जानिए एक्सपर्ट्स क्या दे रहे हैं टिप्स

अकाउंट को कर सकते हैं ट्रांसफर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें