Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: अब तीन बेटियों के नाम से खुलवा सकते हैं अकाउंट, 183% रिटर्न की गारंटी, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Sukanya Samriddhi Yojana: इस सरकारी स्‍कीम में करीब 183 फीसदी या 3 गुना रिटर्न मिलने की गारंटी है। इसकी मैच्‍योरिटी 21 साल की है। इसमें 7.6 फीसदी सालाना ब्‍याज मिलता है। इस स्कीम के जरिए हर महीने छोटी राशि जमा करके बेटी के भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Dec 15, 2022 पर 2:39 PM
Sukanya Samriddhi Yojana: अब तीन बेटियों के नाम से खुलवा सकते हैं अकाउंट, 183% रिटर्न की गारंटी, जानिए कैसे उठाएं फायदा
सरकार बच्चियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई और फिर शादी के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से समय-समय पर देश की महिलाओं और बच्चियों के लिए कई स्कीम्स चलाई जाती हैं। इन स्कीम्स के जरिए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करती है। ऐसे ही बेटियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना ((Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) चलाई जा रही है। स्कीम को केंद्र की मोदी सरकार ने खास बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लॉन्च किया है। इस स्कीम के जरिए धीरे धीरे कम पैसे जमा करके मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। यह बैंक की FD से अधिक रिटर्न देने वाली स्‍कीम है।

SSY में निवेश करने पर कोई जोखिम नहीं है। इस योजना में निवेश कर आप अपने बेटियों का भविष्‍य संवार सकते हैं। यह स्‍कीम 7.6 फीसदी का रिटर्न देती है। अब सुकन्या समृद्धि योजना के तहत तीन बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

तीन बेटियों के नाम खोल सकते हैं अकाउंट

सुकन्‍या समृद्धि योजना के तहत एक ही पर‍िवार के तहत सिर्फ दो बेटियों का ही अकाउंट खोला जाता है। लेकिन अगर किसी परिवार में जुड़वा बेटियां पैदा हुई हैं तो इस योजना के तहत दो के बजाय तीन बेटियों के लिए अकाउंट ओपेन किया जा सकता है। 18 साल के बाद जिनके नाम से खाता है। वह अपने पढ़ाई और जरूरत के समय पैसा निकाल सकते हैं। इस योजना में निवेश करने वाले अभिभावकों को पहले 2 बेटियों के अकाउंट पर ही इनकम टैक्स से छूट मिलती थी। अब इसमें बदलाव कर तीसरी बेटी के लिए भी छूट लागू कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें