SIP: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच हर कोई सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic investment plan –SIP) पर खासतौर से ध्यान दे रहा है। लंबे समय के लिए निवेश के लिए म्यूचुअल फंड निवेशकों को कभी निराश नहीं करते हैं। म्यूचुअल फंड में आप एकमुश्त या फिर किश्तों में पैसे निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश में पूरी तरह पारदर्शी होता है। फंड हाउस के मैनेजर आपका पैसा अलग-अलग स्टॉक में निवेश करते हैं। कितना पैसा किस स्टॉक में लगा रहा है। इसकी पूरी जानकारी आप ऑनलाइन देख सकते हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश पर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर होता है। यानी, निवेश में जोखिम रहता है। बावजूद इसके कई ऐसे फायदे हैं जो दूसरे निवेश मिलते हैं।
