IRCTC: बिहार राज्य के भक्तों को कुछ अच्छी खबरें मिलने वाली हैं। IRCTC बिहार के लोगों के लिए धार्मिक टूर पैकेज लेकर आई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने शिरडी साईं बाबा के साथ-साथ 5 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए एक किफायती पैकेज लॉन्च किये हैं। इस पैकेज में आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
