Credit Score: क्रेडिट रिपोर्ट में है गलती? ऐसे करें सुधार, वरना लोन और क्रेडिट कार्ड पर पड़ सकता है असर

Credit Score: आप समय पर EMI भरते हैं, क्रेडिट कार्ड बिल क्लीयर करते हैं, फिर भी CIBIL स्कोर 750 से नीचे ही क्यों अटका रहता है? इसके पीछे का कारण हैं आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियां। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:31 PM
Story continues below Advertisement

आज के दौर में क्रेडिट रिपोर्ट हर व्यक्ति की वित्तीय पहचान का अहम हिस्सा बन चुकी है। बैंक से लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो या किसी भी तरह की वित्तीय सुविधा हासिल करनी हो सबसे पहले देखा जाता है आपका क्रेडिट स्कोर। लेकिन अगर रिपोर्ट में गलत जानकारी दर्ज हो जाए तो यह आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है।

अक्सर देखा गया है कि रिपोर्ट में गलतियां जैसे पुराना लोन क्लोज होने के बाद भी एक्टिव दिखना, गलत EMI हिस्ट्री, या किसी और का डेटा आपके नाम से जुड़ जाना। ऐसी स्थिति में आपका स्कोर गिर सकता है और बैंक आपको रिस्की ग्राहक मान सकते हैं।

कैसे करें सुधार:

- सबसे पहले अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को ध्यान से पढ़ें और गलती को पहचानें।


- इसके बाद संबंधित क्रेडिट ब्यूरो (जैसे CIBIL, Experian, Equifax, CRIF High Mark) को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

- शिकायत के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे लोन क्लोजर लेटर, बैंक स्टेटमेंट या भुगतान का सबूत अपलोड करें।

- ब्यूरो आपकी शिकायत को वेरिफाई करेगा और बैंक/NBFC से जानकारी मिलान करेगा।

- आमतौर पर 30 दिन के भीतर सुधार की प्रक्रिया पूरी हो जाती है और अपडेटेड रिपोर्ट आपको भेज दी जाती है।

कानून के मुताबिक बिना वेरिफिकेशन बदलाव नहीं कर सकते। अगर संतुष्ट न हों तो दोबारा डिस्प्यूट रेज करें। Experian या Equifax के लिए उनकी साइट्स पर समान प्रोसेस। साल में 4 बार फ्री रिपोर्ट चेक करें। अच्छा स्कोर (750+) मिलने पर लोन सस्ता और आसान मिलेगा।

एक छोटी सी गलती भी किसी व्यक्ति की वित्तीय जिंदगी को प्रभावित कर सकती है। सोचिए, अगर किसी ने समय पर EMI भरी हो लेकिन रिपोर्ट में उसे डिफॉल्टर दिखा दिया जाए, तो उसकी मेहनत और ईमानदारी पर सवाल उठ जाता है। ऐसे में सही जानकारी दर्ज होना न सिर्फ वित्तीय जरूरतों के लिए बल्कि आत्मसम्मान और भरोसे के लिए भी जरूरी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जरूर चेक करनी चाहिए। इससे न सिर्फ गलतियों का पता चलता है बल्कि आप अपने स्कोर को बेहतर बनाने के लिए समय रहते कदम उठा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।