इनकम टैक्स की नई रीजीम बजट 2020 में पेश की गई थी। इसके बाद टैक्सपेयर्स के लिए ओल्ड रीजीम और नई रीजीम में से किसी एक का इस्तेमाल करने का विकल्प है। सरकार का फोकस इनकम टैक्स की नई रीजीम पर रहा है। वह चाहती है कि ज्यादा टैक्सपेयर्स नई रीजीम का इस्तेमाल करें। लेकिन, टैक्सपेयर्स इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। पिछले साल आए एक सर्वे के नतीजें बताते हैं कि अब भी करीब 85 फीसदी इंडिविजुचअल टैक्सपेयर्स ओल्ड रीजीम का इस्तेमाल कर रहे हैं। बजट 2023 में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नई रीजीम को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कई ऐलान किए थे। उन्होंने इसे डिफॉल्ट रीजीम बनाने का भी ऐलान किया था। आइए जानते हैं इसकी मतलब क्या है और कोई टैक्सपेयर्स नई रीजीम से ओल्ड रीजीम में कैसे शिफ्ट हो सकता है।
