Get App

ITR Filing : प्री-फिल्ड रिटर्न फॉर्म्स में मिसिंग हैं एडवान्स टैक्स के डेटा, रिटर्न फाइलिंग में आ रही दिक्कत

फॉर्म 26एएस में एडवान्स टैक्स की जानकारी नहीं दी गई है। इसके चलते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टैक्स वेबसाइट पर सॉफ्टवेयर यूटिलिटीज एडवान्स टैक्स पेमेंट के डेटा नहीं दे पा रही है। गुड़गांव के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कहा कि पहले हम टैक्स स्टेटमेंट देखते थे और टैक्सपेयर्स के बताने से पहले ही हमें डिटेल मिल जाती थी। अब हमें टैक्सपेयर्स से डिटेल मांगनी पड़ रही है। उसके बाद उसे फॉर्म में भरना पड़ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 6:20 PM
ITR Filing : प्री-फिल्ड रिटर्न फॉर्म्स में मिसिंग हैं एडवान्स टैक्स के डेटा, रिटर्न फाइलिंग में आ रही दिक्कत
फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए अब तक 41.6 लाख इनकम टैक्स रिटर्न फाइल हो चुके हैं।

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की डेडलाइन अब कुछ ही हफ्ते दूर रह गई है। टैक्स प्रोफेशनल्स और इंडिविजुअल्स ने 31 जुलाई, 2023 से पहले आईटीआर फाइल (ITR Filing) करने की कोशिश शुरू कर दी है। लेकिन, एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से रिटर्न फाइल करने में दिक्कत आ रही है। टैक्स रिटर्न फाइलिंग को आसान बनाने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से टैक्स के एडवान्स पेमेंट, एंप्लॉयर, बैंक, किराएदार या किसी दूसरी संस्थान की तरफ से काटे गए टैक्स की जानकारी इनकम टैक्स रिटर्न में दी गई है। इसके लिए प्री-फाइलिंग टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है। टैक्सपेयर को सिर्फ आईटीआर फॉर्म में पहले से भरी गई जानकारी को एक बार चेक करना पड़ता है। फॉर्म में कोई जानकारी नहीं होने पर उसके लिए वह जानकारी भरनी जरूरी है।

कई जानकारियां मिसिंग हैं

हालांकि, टैक्स रिटर्न फॉर्म्स में कई अहम जानकारियां मिसिंग हैं। चार्टर्डक्लब डॉट कॉम के को-फाउंडर करण बतरा ने कहा, "फॉर्म 26एएस में एडवान्स टैक्स की जानकारी नहीं दी गई है। इसके चलते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टैक्स वेबसाइट पर सॉफ्टवेयर यूटिलिटीज एडवान्स टैक्स पेमेंट के डाटा नहीं दे पा रही है।" चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का कहना है कि इससे आईटीआर फाइल करने में मुश्किल आ रही है। गुड़गांव के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कहा कि पहले हम टैक्स स्टेटमेंट देखते थे और टैक्सपेयर्स के बताने से पहले ही हमें डिटेल मिल जाती थी। अब हमें टैक्सपेयर्स से डिटेल मांगनी पड़ रही है। उसके बाद उसे फॉर्म में भरना पड़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें