इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख अब सिर्फ एक दिन दूर है। अब तक 5 करोड़ टैक्सपेयर्स ने रिटर्न फाइल कर दिए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लगातार उन टैक्सपेयर्स को रिटर्न फाइलिंग के लिए रिमाइंडर भेज रहा है, जिन्होंने अब तक रिटर्न फाइल नहीं किया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सुपर सीनियर सिटीजंस यानी ऐसे लोग जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है उन्हें रिटर्न फाइल करने से छूट दी है। लेकिन, 60 से 80 साल की उम्र के लोग जो सीनियर सिटीजंस की कैटेगरी में आते हैं, उनके लिए रिटर्न फाइल करना जरूरी है। लेकिन जिन लोगों की उम्र 75 साल या इससे ज्यादा है और जिन्हें सिर्फ पेंशन या इंटरेस्ट से इनकम होती है वे बैंक (जिसमें पेंशन का पैसा आता है) के जरिए फॉर्म 12बीबीए फाइल कर सकते हैं। उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की जरूरत नहीं है।
