इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन नजदीक आ गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 26 जुलाई को बताया था कि अब तक 5 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने रिटर्न फाइल कर दिए हैं। उम्मीद है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रिटर्न फाइल होंगे। पिछले साल 6.88 करोड़ टैक्सपेयर्स ने रिटर्न फाइल किए थे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से टैक्सपेयर्स को लगातार रिटर्न फाइल करने के लिए रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। जिन लोगों ने रिटर्न फाइल कर दिया है, उन्हें रिफंड का इंतजार होगा।
