ITR Filing 2026: असेसमेंट ईयर 2026-27 में सैलरीड टैक्सपेयर्स के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है। अब तक जिन लोगों को म्यूचुअल फंड्स या शेयर बाजार से थोड़ा सा भी मुनाफा होता था, उन्हें मजबूरी में लंबा और पेचीदा 'ITR-2' फॉर्म भरना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने नियमों में बड़ा ढील देते हुए 'ITR-1' (सहज) का दायरा बढ़ा दिया है।
