Get App

ITR Forms 2026-27: इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव, जानें आपके लिए क्या बदला

Income Tax ITR Forms 2026-27: इनकम टैक्स विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए नए ITR फॉर्म जारी कर दिए हैं। इस बार कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जिनका असर नौकरीपेशा लोगों, पेंशनर्स और प्रोफेशनल्स सभी पर पड़ेगा

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 5:50 PM
ITR Forms 2026-27: इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव, जानें आपके लिए क्या बदला
Income Tax ITR Forms 2026-27: इनकम टैक्स विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए नए ITR फॉर्म जारी कर दिए हैं।

Income Tax ITR Forms 2026-27: इनकम टैक्स विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए नए ITR फॉर्म जारी कर दिए हैं। इस बार कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जिनका असर नौकरीपेशा लोगों, पेंशनर्स और प्रोफेशनल्स सभी पर पड़ेगा। इस बार ITR-1 और ITR-4 फॉर्म में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब टैक्सपेयर्स दो हाउस प्रॉपर्टी से होने वाली इनकम भी दिखा सकते हैं। पहले यह लिमिट सिर्फ एक प्रॉपर्टी तक ही थी।

इसके अलावा, अगर आप सेक्शन 80G या 80GGC (पॉलिटिकल डोनेशन) के तहत छूट लेना चाहते हैं, तो अब आपको ज्यादा जानकारी देनी होगी, जैसे ट्रांजैक्शन रेफरेंस नंबर और संबंधित संस्था या पार्टी का नाम। एक और बदलाव यह है कि ITR-1 और ITR-4 में अब Relief 89A का विकल्प हटा दिया गया है, जो पहले सैलरी के बकाया (arrears) पर राहत देता था। वहीं कैपिटल गेन रिपोर्टिंग को आसान बनाने के लिए पुराने नियमों में बदलाव किया गया है।

कौन सा ITR फॉर्म आपके लिए सही?

ITR-1 (सहज) उन लोगों के लिए है जिनकी सालाना इनकम 50 लाख रुपये तक है और इनकम सैलरी, दो घरों या अन्य साधारण स्रोतों से है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें