Get App

7th Pay Commission: इस राज्य में 2% बढ़ा DA, अब 55% हुआ महंगाई भत्ता; जून में मिलेगा एरियर

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 55% कर दिया है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू होगा और एरियर जून में मिलेगा। पूरी डिटेल के लिए पढ़ें यह खबर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 05, 2025 पर 9:31 PM
7th Pay Commission: इस राज्य में 2% बढ़ा DA, अब 55% हुआ महंगाई भत्ता; जून में मिलेगा एरियर
ह संशोधित डीए 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा और इसका एरियर जून 2025 में दिया जाएगा।

7th Pay Commission: जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद डीए अब बेसिक सैलरी का 55% हो गया है, जो पहले 53% था। यह संशोधित डीए 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा और इसका एरियर जून 2025 में दिया जाएगा। इसके बाद हर महीने की सैलरी में यह नया डीए शामिल होगा।

यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के ढांचे के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों को फायदा पहुंचाएगी। यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए में 2% की बढ़ोतरी के अनुरूप है।

7वें वेतन आयोग की आखिरी डीए बढ़ोतरी

इस संशोधन के साथ डीए 55% पर पहुंच गया है, जो 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी डीए बढ़ोतरी मानी जा रही है। 7वें वेतन आयोग की वैधता 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें