Get App

जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बचे हैं सिर्फ 5 दिन, यहां जानें कैसे कर सकते हैं जमा, नहीं होगी कोई परेशानी

Life Certificate: पेंशनर्स के पास अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए 5 दिन का समय बचा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2022 पर 5:47 PM
जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बचे हैं सिर्फ 5 दिन, यहां जानें कैसे कर सकते हैं जमा, नहीं होगी कोई परेशानी
पेंशनर्स इन 6 तरीकों से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट।

Life Certificate: पेंशनर्स (Pensioners) के पास अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए 5 दिन का समय बचा है। सरकारी पेंशन लेने पेंशनर के लिए हर साल जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर 2022 तक जमा करना होता है। पेंशनभोगी छह तरीके से अपना सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके शामिल है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का मतलब है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है और वह पेंशन पाने के लिए हकदार है। आइए जानते हैं जीवन प्रमाण पत्र आप कैसे तुरंत जमा कर सकते हैं।

ये हैं जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के 6 तरीके

1.  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र कर सकते हैं जमा

नवंबर 2020 में पेंशन और पेंशनभोगियों को बेहतर सर्विस देने के लिए डाकिये के साथ डोरस्टेप सर्विस शुरू की। इसे डाक विभाग और Meity के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने विकसित किया था। मोबाइल डिवाइस के माध्यम से इस फंक्शन का उपयोग करने के लिए एक पेंशनभोगी को Google Play स्टोर से "Postinfo APP" डाउनलोड करना होगा। आप इस ऐप पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने से जुड़े वीडियो देख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें