Get App

पेंशनर्स तुरंत जमा करें अपना जीवन प्रमाण पत्र, बचे हैं सिर्फ 2 दिन, वरना नहीं मिलेगी पेंशन

Jeevan Praman Patra: रिटायर लोगों के लिए पेंशन उनके जीवन की दूसरी पारी की बैकबोन की तरह होती है। अक्सर रिटायरमेंट के बाद आरामदायक जीवन जीने के लिए उनकी इनकम का एक सोर्स होता है। 60 से 80 साल की आयु के बीच हर एक पेंशनर्स को मासिक पेंशन पाने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2023 पर 1:01 PM
पेंशनर्स तुरंत जमा करें अपना जीवन प्रमाण पत्र, बचे हैं सिर्फ 2 दिन, वरना नहीं मिलेगी पेंशन
2023 के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2023 है।

Jeevan Praman Patra: रिटायर लोगों के लिए पेंशन उनके जीवन की दूसरी पारी की बैकबोन की तरह होती है। अक्सर रिटायरमेंट के बाद आरामदायक जीवन जीने के लिए उनकी इनकम का एक सोर्स होता है। 60 से 80 साल की आयु के बीच हर एक पेंशनर्स को मासिक पेंशन पाने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। 2023 के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2023 है। अब पेंशनर्स के पास सिर्फ 2 दिन का समय बचा है।

ये जमा करने की अंतिम तारीख सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए एक ही है। हालांकि, सुपर सीनियर सिटीजन को 1 अक्टूबर से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की इजाजत थी। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए यह विंडो 1 से 30 नवंबर के बीच है। 80 साला से अधिक उम्र के पेंशनर्स को सुपर सीनियर सिटीजन कहा जाता है।

अगर आप 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकटे नहीं करते जमा?

30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करने पर पेंशन जारी करना रोक दिया जाएगा। हालांकि, अगले साल 31 अक्टूबर से पहले प्रमाण पत्र जमा करने पर, पेंशन रुकने के दौरान रोका गया पैसा यानी पेंशन फिर से शुरू हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें