Jio Family Recharge Plan: जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई प्लान हैं। जियो कई फैमिली प्लान भी ग्राहकों को ऑफर कर रही है। यहां आपको जियो के ऐसे ही रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें एक रिचार्ज करने पर परिवार के 4 लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। यही नहीं जियो फैमिली रिचार्ज प्लान (Jio family Recharge Plan) में OTT प्लेटफॉर्म, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के फायदे परिवार के 4 लोगों को मिलते हैं। आइए जानते हैं प्लान के फायदों के बारे में..
जियो फैमिली रिचार्ज प्लान (Jio Family Recharge Plan)
जियो का फैमली रिचार्ज प्लान प्रीपेड नहीं एक पोस्टपेड प्लान (Postpaid Plan) है। ये 999 रुपये का बिलिंग साइकिल वाला रिचार्ज प्लान है। अब इसके फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 200 200GB डेटा मिलता है। इसमें 200 जीबी डेटा खत्म होने के बाद 10 रुपये प्रति जीबी चार्ज लगता है। इसके अलावा 500GB तक डेटा रोलओवर भी होता है। यूजर का बचा हुआ डेटा अगले महीने में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
एक परिवार के 4 लोग कर सकते हैं इस्तेमाल
जियो का फैमली रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल चार लोग एक साथ कर सकते हैं। इसमें परिवार के 4 लोगों को रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसमें 5जी सर्विस का भी फायदा मिलता है। अगर आपके एरिया में जियो की 5G सर्विस हो तो वो भी आपको मिलेगी।
जियो की ओर से इस प्लान में रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा OTT के फायदे मिलेंगे। यूजर्स को Netflix Mobile Plan और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।