JioFinance In Paris: अब ग्राहक जियो फाइनेंस ऐप (Jio Finance App) के जरिये पेरिस में भी पेमेंट कर सकते हैं। Jio Finance ने पेरिस में पेमेंट सक्षम करके ग्लोबल विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। JioFinance ऐप का इस्तेमाल अब फ्रांस की राजधानी में चुनिंदा टूरिस्ट अट्रैक्शन पर ट्रांजेक्शन के लिए किया जा सकता है। ये कंपनी के इंटरनेशनल मार्केट में आने का पहला कदम है।
