Get App

Jio OTT Plan: जियो ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, सिर्फ 29 रुपये में मिलेगा OTT एक्सेस

Jio Cinema OTT New Plan : जियो ने धमाकेदार प्लान लॉन्च किये हैं। पिछले कुछ दिनों से अपने नये प्लान लेकर लाने को लेकर प्रमोट कर रही थी। जियो ने आखिरकार अपने नये प्लान्स को लॉन्च कर दिया है। जियो 29 रुपये में OTT का एक्सेस देगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2024 पर 3:48 PM
Jio OTT Plan: जियो ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, सिर्फ 29 रुपये में मिलेगा OTT एक्सेस
Jio: जियो धमाकेदार प्लान लेकर आया है।

Jio Cinema OTT Plan: जियो अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार प्लान लेकर आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioCinema ने भारतीय OTT मार्केट में घरेलू कंपिटिटर के अलावा नेटफ्लिक्स, डिज्नी + हॉटस्टार और Amazon Prime वीडियो को टक्कर देने के लिए नए सब्सक्रिप्शन वाले प्लान शुरू किये हैं। वायकॉम18 के स्वामित्व वाली OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ने अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस जियो सिनेमा प्रीमियम को लॉन्च कर दिया है। जियो ने 29 रुपये का प्लान लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों OTT का एक्सेस मिलेगा। जियो ने आखिरकार अपने नये प्लान्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी पिछले काफी समय से नए प्लान लेकर आने की बात कह रही थी।

जियो सिनेमा का 29 रुपये का प्लान

जियो सिनेमा के 29 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहक एक ही डिवाइस पर एक्सेस कर पाएंगे। इसमें आपको एडफ्री 4K कंटेंट मिलगा। नए प्लान के साथ स्मार्ट टीवी सहित किसी भी डिवाइस पर कई तरह की एक्सक्लूसिव सीरीज, फिल्में, हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर, बच्चों के शो और टीवी एंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं। इसमें विज्ञापन-फ्री, 4K क्वालिटी और ऑफलाइन व्यूइंग की सर्विस मिलेगी। कंपनी ने 2 प्लान लॉन्च 29 रुपये और 89 रुपये के लॉन्च किये हैं। ये प्लान जियो सिनेमा के लिए हैं। दोनों ही प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे।

जियो सिनेमा का 89 रुपये का प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें