Get App

सुपर डील! Jio दे रहा है 20GB तक फ्री डेटा, फ्री OTT सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग, देखें पूरी लिस्ट

Jio Anniversary Special Plan: जियो ने फिर से अपने प्रीपेड प्लान्स में धमाकेदार ऑफर्स जोड़े हैं। अब सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, बल्कि OTT, गेमिंग और क्लाउड स्टोरेज जैसे फायदे भी मिल रहे हैं। एक्स्ट्रा डेटा और फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ ये प्लान्स और भी पॉपुलर हो गए हैं। आए जानते हैं इनके बारे में डिटेल में

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2025 पर 8:40 AM
सुपर डील! Jio दे रहा है 20GB तक फ्री डेटा, फ्री OTT सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग, देखें पूरी लिस्ट
Jio Anniversary Special Plan: गेमर्स के लिए कंपनी का 555 रुपये वाला प्लान काफी अच्छा है।

जियो के प्रीपेड प्लान्स की खासियत यही है कि ये सिर्फ सस्ते डेटा या कॉलिंग तक सीमित नहीं रहते। आजकल हर कोई ऐसा प्लान चाहता है जो जेब पर हल्का हो और जरूरत की हर चीज दे दे और जियो यही काम कर रहा है। इसके प्लान्स में रोज़ का हाई-स्पीड डेटा तो है ही, साथ में OTT का सब्सक्रिप्शन, क्लाउड स्टोरेज और कई बार गेमिंग के फायदे भी जोड़ दिए जाते हैं। यही वजह है कि बाकी कंपनियों के मुकाबले जियो के प्लान ज्यादा पॉपुलर हो जाते हैं। लोग अब सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज नहीं करते, उन्हें ऑनलाइन क्लासेस, वर्क फ्रॉम होम और एंटरटेनमेंट के लिए भी भरपूर डेटा चाहिए।

जियो इन जरूरतों को समझकर अपने प्लान्स को और बेहतर बनाता रहता है। अभी कंपनी कुछ प्लान्स पर एक्स्ट्रा डेटा और शानदार ऑफर्स दे रही है, जिससे यूजर्स को और भी फायदा मिल रहा है।

यूजर्स की सबसे बड़ी डिमांड

कॉलिंग, SMS और OTT सब्सक्रिप्शन के बाद भी ज्यादातर लोग सबसे पहले डेटा की ओर ध्यान देते हैं। वर्क फ्रॉम होम, बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई और मूवी या वेब सीरीज देखने के लिए सभी को ज्यादा डेटा चाहिए। यही वजह है कि लोग उन प्लान्स को ज्यादा पसंद करते हैं जिनमें एक्स्ट्रा डेटा मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें