Sawan 2025: सावन में यूपी के इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ ये आदेश

सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते बदायूं जिले में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डीएम ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए हैं। कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं 12, 14, 19-21 जुलाई, 26-28 जुलाई और 2-4 अगस्त तक बंद रहेंगी

अपडेटेड Jul 12, 2025 पर 11:47 PM
Story continues below Advertisement
फिक और सुरक्षा व्यवस्था सही बनाए रखने के लिए डीएम के निर्देश पर स्कूलों में इस-इस दिन छुट्टी कर दी गई है

सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो गया है। सावन के इस पवित्र में महीने में भगवान शिव के भक्त कावड़ यात्रा पर निकलते हैं। सावन में होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान कोई दिक्कत ना हो इसके लिए बदायूं जिले के डीएम ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए है। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था सही बनाए रखने के लिए डीएम के निर्देश पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक सभी स्कूलों में हर शनिवार और सोमवार को छुट्टी रहेगी। डीएम के आदेश पर छहवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 14, 19 से 21 जुलाई, 26 से 28 जुलाई और 2 से 4 अगस्त तक बंद रहेंगी। वहीं वाराणसी में भी सभी बोर्ड के स्कूल 14 जुलाई को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

हर बोर्ड पर होगी लागू


वहीं शिक्षक और स्टाफ को स्कूल आना होगा और जरूरी सरकारी कामों में मदद करनी होगी। अगर किसी स्कूल में पहले से कोई परीक्षा या कार्यक्रम तय है, तो उसे आगे बढ़ाकर नई तारीख तय की जाएगी। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रावण मास के दौरान जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में हर शनिवार और सोमवार को छुट्टी रहेगी। यह नियम परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और सभी बोर्डों से जुड़े स्कूलों पर लागू होगा।

पुलिस ने कवाड़ यात्रा को लेकर तैयारी

एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए 146 किलोमीटर लंबा रास्ता तय किया गया है, जिस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे मार्ग पर 366 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 35 धार्मिक स्थलों पर पुलिस तैनात की गई है। यात्रा की निगरानी के लिए पांच कंट्रोल रूम और पांच वॉच टावर भी बनाए गए हैं। कांवड़ क्षेत्र को छह जोन और 32 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा, शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए इलाके में 'कांवड़ रक्षक' भी तैनात किए गए हैं।

इन जगहों पर होगा डायवर्जन

बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक रूट में बदलाव किया है। इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे को वन-वे कर दिया गया है और सभी कट पॉइंट्स को बांस-बल्लियों से बंद कर दिया गया है। भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो।

मिलेगा 100% रिटर्न! इस Sovereign Gold Bond ने निवेशकों को किया मालामाल, RBI ने दिया बड़ा अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।