घूमने जा रहे हैं कश्मीर, तो पहले देखे लें तापमान, कहीं दिल्ली जैसी ही न लगें वादियां!

Kashmir Weather: क्या आप भी गर्मियों की छुट्टी में कश्मीर जा रहे हैं? दिल्ली की गर्मी से छुटकारा पाने के लिए कई परिवार पहाड़ों पर जाने का प्लान कर रहे हैं या छुट्टियों में जा रहे हैं। अगर आपका भी ऐसा प्लान है तो पहले जम्मू कश्मीर का तामपान जरूर चेक कर लें

अपडेटेड May 29, 2024 पर 2:50 PM
Story continues below Advertisement
Kashmir Weather: क्या आप भी गर्मियों की छुट्टी में कश्मीर जा रहे हैं?

Kashmir Weather: क्या आप भी गर्मियों की छुट्टी में कश्मीर जा रहे हैं? दिल्ली की गर्मी से छुटकारा पाने के लिए कई परिवार पहाड़ों पर जाने का प्लान कर रहे हैं या छुट्टियों में जा रहे हैं। अगर आपका भी ऐसा प्लान है तो पहले जम्मू कश्मीर का तामपान जरूर चेक कर लें। कहीं, ऐसा न हो कि पहाडों पर गर्मी में सर्दी के अहसास की जगह दिल्ली जैसी ही गर्मी महसूस होने लगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि जम्मू में अगले सात दिन तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है।

जम्मू में 43 डिग्री के पार है तापमान

जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। यह एरिया पिछले हफ्ते से अत्यधिक गर्मी की स्थिति का सामना कर रहा है तथा 16 मई से तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सात दिनों के दौरान जम्मू डिवीजन के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी या गर्म और शुष्क मौसम की स्थिति से कोई राहत नहीं मिलेगी।


बढ़ सकती है गर्मी

मौसम विभाग ने कहा है कि कश्मीर डिवीजन के अधिकांश हिस्सों और जम्मू डिवीजन के कुछ पहाड़ी इलाकों में 30 मई से दो जून तक मामूली राहत मिलने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि तीन से पांच जून के बीच फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी। लगातार पड़ रही गर्मी को देखते हुए विभाग ने भी निवासियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। मौसम विभाग के अधिकारी एस सी शर्मा ने कहा कि जम्मू में तापमान आमतौर पर 15 मई से 15 जून के बीच 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। हालांकि, आने वाले दिनों में यह और भी अधिक बढ़ सकता है।

बिहार में गर्मी ने तोड़े 12 साल के सारे रिकॉर्ड, 48 डिग्री पहुंचा तापमान, स्कूलों में छात्रों का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।