School Holidays: दक्षिण भारत में ओणम का पर्व धूम धाम से मनाया जाता है। ये त्योहार भगवान विष्णु और राजा महाबली की आस्था से जुड़ा है। वहीं ओणम केरल का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है, जिसका लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। ओणम पर्व के मौके पर केरल में स्कूलों में 10 दिन की छुट्टियां दी गई हैं। यानि केरल में बच्चों की छुट्टियां 7 सितंबर, 2025 तक चलेंगी। केरल में ओणम त्योहार के कारण 4 से 7 सितंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
इसके बाद 8 सितंबर से स्कूल दोबारा खुलेंगे और कक्षाएं सामान्य रूप से शुरू होंगी। राज्य में भारी बारिश होने के बावजूद लोग परिवारों के साथ मिलकर उत्साह से ओणम मना रहे हैं।
क्यों खास है ओणम का त्योहार
ओणम को 10 दिनों तक इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसे राजा महाबली के आगमन का प्रतीक माना जाता है, जिन्हें केरल के लोग बहुत प्रिय मानते हैं। मान्यता है कि उनके समय में केरल सबसे समृद्ध और खुशहाल था और हर साल वे अपनी प्रजा से मिलने आते हैं। इस वजह से लोग बड़े उत्साह के साथ त्योहार मनाते हैं। ओणम के हर दिन का अलग महत्व होता है, जिसमें प्रार्थना, फूलों की सजावट, पारंपरिक खेल, नृत्य और खास व्यंजन शामिल होते हैं।
हाफ इयरली एग्जाम खत्म हो जाएगा
ओणम की छुट्टियों का समय स्कूलों के शैक्षणिक कैलेंडर से भी जुड़ा है। केरल के ज्यादातर स्कूलों में छुट्टियों शुरू होने से पहले हाफ इयरली एग्जाम खत्म हो रही हैं। छुट्टियों के दौरान आंसर शीट की जांच और रिजल्ट तैयार किए जाएंगे। उम्मीद है कि 8 सितंबर को स्कूल खुलते ही छात्रों को परीक्षा के रिजल्ट बता दिए जाएंगे।
सांस्कृतिक एक्टिविटी में भाग लें
शिक्षा अधिकारियों ने कहा, छात्र ओणम की छुट्टियों में थोड़ा समय पढ़ाई की हल्की-फुल्की तैयारी के लिए जरूर निकालें, लेकिन साथ ही इस छुट्टियों का आनंद लें और सांस्कृतिक एक्टिविटी से भी जुड़ें। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी नई जानकारी या बदलाव के लिए अपने स्कूल से संपर्क करें या फिर केरल सामान्य शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिस देखें।