Get App

SIP शुरू या बंद करने से पहले जानें ये अहम बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

Systematic Investment Plan (SIP) आसान और लोकप्रिय निवेश तरीका है, लेकिन इसे शुरू या बंद करने से पहले कुछ अहम बातें समझना जरूरी हैं। SIP जोखिम-मुक्त नहीं है, लंबे समय तक टिके रहने से ही असली फायदा मिलता है, और छोटी-छोटी गलतियां करोड़ों का नुकसान कर सकती हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 5:24 PM
SIP शुरू या बंद करने से पहले जानें ये अहम बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

भारत में म्यूचुअल फंड निवेश का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है Systematic Investment Plan (SIP)। दिसंबर 2025 में ही निवेशकों ने रिकॉर्ड ₹31,002 करोड़ SIP में डाले। लेकिन अक्सर लोग बिना पूरी जानकारी के SIP शुरू कर देते हैं या बीच में रोक देते हैं। आइए जानते हैं वो अहम बातें जो हर निवेशक को समझनी चाहिए:

1. SIP जोखिम-मुक्त नहीं है

बहुतों को लगता है कि SIP से जोखिम कम हो जाता है। हकीकत ये है कि SIP सिर्फ निवेश का तरीका है, यह फंड की प्रकृति नहीं बदलता। अगर फंड इक्विटी या डेट मार्केट में है, तो उतार-चढ़ाव का असर SIP पर भी पड़ेगा। सही फंड चुनना और अपने लक्ष्य व जोखिम क्षमता को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

2. कम राशि से शुरुआत और लचीलापन

SIP की सबसे बड़ी खूबी है कि आप सिर्फ ₹500 से भी शुरुआत कर सकते हैं। अगर कभी आर्थिक दबाव हो तो किस्त रोक सकते हैं या स्किप कर सकते हैं। यही वजह है कि ये नए निवेशकों और अस्थिर आय वालों के लिए भी उपयुक्त है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें