Get App

चांदी की किल्लत, सिल्वर ETF तगड़े प्रीमियम पर कर रहे ट्रेड; फिर भी निवेश जारी रखेगा Kotak Gold Silver Passive FoF

गोल्ड सिल्वर पैसिव FoF, कोटक की नई पेशकश है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। फंड का लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा मुख्य रूप से लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए करेंसी मार्केट के इंस्ट्रूमेंट्स में लगाया जाएगा। एलोकेशन डेट 28 नवंबर है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 15, 2025 पर 4:38 PM
चांदी की किल्लत, सिल्वर ETF तगड़े प्रीमियम पर कर रहे ट्रेड; फिर भी निवेश जारी रखेगा Kotak Gold Silver Passive FoF
इससे पहले कोटक म्यूचुअल फंड ने ETF के भारी प्रीमियम पर कारोबार करने के चलते सिल्वर ETF FoF में एकमुश्त निवेश रोकने की घोषणा की थी।

इस वक्त चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी है। घरेलू स्तर पर डिमांड के साथ-साथ सप्लाई में कमी से प्रभावित वैश्विक कीमतें डोमेस्टिक प्राइस पर भी असर डाल रही हैं। सभी सिल्वर ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) तगड़े प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। इस बीच कोटक म्यूचुअल फंड ने ऐलान किया है कि उसका 'कोटक गोल्ड सिल्वर पैसिव फंड ऑफ फंड (Kotak Gold Silver Passive FoF), कोटक के सिल्वर ETF में निवेश जारी रखेगा। ऐसा अंडरलाइंग सिक्योरिटी के तौर पर किया जाएगा।

गोल्ड सिल्वर पैसिव FoF, कोटक की नई पेशकश है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। फंड का उद्देश्य कोटक गोल्ड ETF और कोटक सिल्वर ETF की यूनिट्स में निवेश करके बनाए गए पोर्टफोलियो से लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ जनरेट करना है। कोटक सिल्वर पैसिव फंड FoF ने कोटक के सिल्वर ETF और मनी मार्केट फंड में भी निवेश किया। इसका मतलब हुआ कि दोनों फंड्स का अंडरलाइंग एसेट एक ही होगा।

इससे पहले कोटक म्यूचुअल फंड ने ETF के भारी प्रीमियम पर कारोबार करने के चलते सिल्वर ETF FoF में एकमुश्त निवेश रोकने की घोषणा की थी। फंड हाउस को उम्मीद है कि चांदी की कीमतें जल्द ही सामान्य हो जाएंगी। इसके बाद कंपनी इस एसेट में पूंजी लगाएगी। सिल्वर ETF एक ऐसा फंड है, जो स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड करता है और चांदी की फिजिकल फॉर्म या चांदी से संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है। ETF की यूनिट्स को स्टॉक की तरह खरीदा और बेचा जाता है, और इनकी वैल्यू चांदी की कीमत के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है।

ग्लोबल प्राइस से 10 प्रतिशत ऊपर है चांदी का डोमेस्टिक प्राइस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें