कोटक महिंद्रा बैंक और इंडिगो ने मिलकर लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड, फ्लाइट बुकिंग पर मिलेंगे ये सभी फायदे

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक और इंडिगो एयरलाइंस ने मिलकर अपने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स को नए रूप में लॉन्च किया है। यह कार्ड्स इंडिगो की नई लॉयल्टी प्रोग्राम BluChip के तहत जारी किए गए हैं। इस पहल का मकसद उन ग्राहकों को अट्रैक्ट करना है जो ट्रैवल के दौरान रिवार्ड्स पाना चाहते हैं

अपडेटेड Jul 10, 2025 पर 6:25 PM
Story continues below Advertisement
Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक और इंडिगो एयरलाइंस ने मिलकर अपने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स को नए रूप में लॉन्च किया है।

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक और इंडिगो एयरलाइंस ने मिलकर अपने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स को नए रूप में लॉन्च किया है। यह कार्ड्स इंडिगो की नई लॉयल्टी प्रोग्राम BluChip के तहत जारी किए गए हैं। इस पहल का मकसद उन ग्राहकों को अट्रैक्ट करना है जो ट्रैवल के दौरान रिवार्ड्स पाना चाहते हैं, साथ ही उन्हें भी जो रोजमर्रा के खर्चों पर ट्रैवल पॉइंट्स कमाना चाहते हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक ने लॉन्च किये 2 कार्ड

इस नए ऑफर के तहत दो प्रकार के क्रेडिट कार्ड पेश किए गए हैं। इंडिगो कोटक क्रेडिट कार्ड और इंडिगो कोटक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड के नाम से कार्ड लॉन्च किये हैं। इन कार्ड्स के जरिए ग्राहक BluChips कमा सकते हैं, जिन्हें इंडिगो की घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों की बुकिंग के लिए रिडीम किया जा सकता है।


स्टैंडर्ड कार्ड से ग्राहक साल भर में 6 लाख रुपये खर्च करने पर 30,000 से अधिक BluChips कमा सकते हैं, जिसमें बोनस और माइलस्टोन रिवार्ड शामिल हैं। वहीं, प्रीमियम कार्ड पर 12 लाख रुपये का सालाना खर्च लिमिट पर 70,000 से अधिक BluChips मिल सकते हैं।

इंडिगो की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से की गई बुकिंग पर कार्डधारकों को तेज रफ्तार से रिवार्ड पॉइंट्स मिलते हैं। प्रीमियम कार्ड से 100 रुपये खर्च पर 21 BluChips और स्टैंडर्ड कार्ड से 19 BluChips तक कमाए जा सकते हैं। इसके अलावा, डाइनिंग, एंटरटेनमेंट और माइलस्टोन खर्च पर भी रिवार्ड्स दिए जाते हैं। दोनों कार्ड्स पर सालगिरह पर 2,500 से 4,000 तक BluChips भी मिलते हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ अशोक वासवानी ने कहा कि यह पार्टनरशीप ग्राहकों के लिए बैंकिंग अनुभव को और अधिक फायदेमंद बनाएगी। वहीं, इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने उम्मीद जताई कि BluChip प्रोग्राम से यात्री इंडिगो को घरेलू और इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए प्राथमिकता देंगे।

ये क्रेडिट कार्ड कोटक की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए अप्लाई किए जा सकते हैं। एक्टिवेट होने के बाद ग्राहक अपने BluChip बैलेंस को ट्रैक कर सकते हैं और सीधे फ्लाइट बुकिंग में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Good vs Bad Loan: अच्छे लोन से बनेगी दौलत, बुरे से रहेगा कर्ज के जाल में फंसने का

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।