Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज को घटा दिया है। कोटक बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। कोटक बैंक ने ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की घोषणा की है। यह कटौती 5 लाख रुपये से 50 लाख रुपये की जमा अमाउंट पर लागू होगी। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 17 फरवरी 2025 से लागू होंगी।
