West Asia war: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (31 मार्च) को कहा कि दुनिया इस समय युद्ध, अशांति और तेल की बढ़ती कीमतों का सामना कर रही है। लेकिन, भारत ने अपनी मजबूत विदेश नीति और अपने लोगों की एकजुटता के कारण इस स्थिति का मुकाबला प्रभावी ढंग से किया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लोगों में दहशत फैलाने का आरोप लगाया ताकि लोग पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगा सकें। उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी की तुलना 'राजनीतिक गिद्धों' से करते हुए कहा कि वह (पश्चिम एशिया युद्ध से उत्पन्न) स्थिति का राजनीतिक फायदा उठाने की फिराक में है।
