Kotak Mahindra Bank ने फेस्टिव सीजन में दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज
Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने दिवाली से पहले ग्राहकों को तोहफा दिया है। कोटक बैंक ने एक बार फिर FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने 25 अक्टूबर 2023 से 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 26, 2023 पर 9:53 PM
कोटक बैंक ने FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।
Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने दिवाली से पहले ग्राहकों को तोहफा दिया है। कोटक बैंक ने एक बार फिर FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने 25 अक्टूबर 2023 से 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। इस बार बैंक ने 2 साल अधिक से 3 साल से कम की FD पर 0.10 फीसदी बढ़ा दिया है। साथ ही 23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम की एफडी पर 0.05 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है।
बैंक न्यूनतम 7 दिन की दे रहा है FD
बैंक अभी 2.75 फीसदी से लेकर 6.20 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। कोटक बैंक अधिकतम आम ग्राहकों को 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
ये हैं कोटक बैंक की नई दरें
7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत
15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत
31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत
121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत
180 दिन - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत
181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
270 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
364 दिन - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत
365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत
390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.65 प्रतिशत
391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत
23 महीने - आम जनता के लिए: 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.75 प्रतिशत
23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.75 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत
3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत
4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत
5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।