Get App

Labour Day 2026: क्या 1 मई को छुट्टी है? क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद, जानिये पूरी लिस्ट

भारत में हर साल 1 मई को लेबर डे मनाया जाता है। लेबर डे को इंटरनेशनल वर्कर्स डे या May Day भी कहा जाता है। लेबर डे पर कई राज्यों में छुट्टी रहती है। 2026 में यह दिन Buddha Purnima के साथ पड़ रहा है, इसलिए लोगों के मन में यह सवाल और भी जरूरी हो गया है कि क्या छुट्टी रहेगी, बैंक और ऑफिस खुलेंगे या बंद..

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 01, 2026 पर 9:23 AM
Labour Day 2026: क्या 1 मई को छुट्टी है? क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद, जानिये पूरी लिस्ट
भारत में हर साल 1 मई को लेबर डे मनाया जाता है।

भारत में हर साल 1 मई को लेबर डे मनाया जाता है। लेबर डे को इंटरनेशनल वर्कर्स डे या May Day भी कहा जाता है। लेबर डे पर कई राज्यों में छुट्टी रहती है। 2026 में यह दिन Buddha Purnima के साथ पड़ रहा है, इसलिए लोगों के मन में यह सवाल और भी जरूरी हो गया है कि क्या छुट्टी रहेगी, बैंक और ऑफिस खुलेंगे या बंद रहेंगे?

क्या 1 मई को छुट्टी होगी?

भारत के कई राज्यों में यह दिन पब्लिक हॉलिडे होता है। लेकिन यह छुट्टी पूरे देश में एक जैसी नहीं होती, क्योंकि यह राज्य सरकारों पर निर्भर करता है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और गोवा जैसे राज्यों में आमतौर पर इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और कई निजी संस्थान बंद रहते हैं। अन्य राज्यों में कामकाज सामान्य रूप से चल सकता है।

बैंक खुले रहेंगे या बंद?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें