Get App

Ladki Bahin Scheme Rule Change: लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी नियम में राहत, महिलाओं के अकाउंट में सीधे आएंगे पैसे

Ladki Bahin Scheme Rule Change: लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी प्रक्रिया को महाराष्ट्र सरकार ने अस्थाई रूप से रोका है ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न हो। इससे अक्टूबर माह की आर्थिक सहायता समय पर लाभार्थी बहनों के खाते में पहुंच सकेगी और योजना प्रभावित न हो।​

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 7:13 PM
Ladki Bahin Scheme Rule Change: लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी नियम में राहत, महिलाओं के अकाउंट में सीधे आएंगे पैसे

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय सामाजिक योजना “लाडकी बहिन योजना” में बड़ा बदलाव किया है, जिससे हजारों महिलाओं को राहत मिली है। इस कानून के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बहनों को हर महीने राहत राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। पिछले दिनों सरकार ने लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य कर दी थी, जिससे बहुत सी महिलाओं में असंतोष देखने को मिला। अब राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ई-केवाईसी नियम को अस्थाई तौर पर स्थगित कर दिया है। यह बदलाव बहनों की परेशानी दूर करने के लिए किया गया है, जिससे अक्टूबर महीने की किस्त मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

क्यों जरूरी थी ई-केवाईसी?

ई-केवाईसी नियम लागू करने का मकसद था कि योजना का लाभ सिर्फ सही लाभार्थियों तक पहुंचे। पहले इसका दायरा इतने सख्त नहीं था, जिससे कई गलत लाभार्थी या अपात्र लोग योजना का फायदा उठा लेते थे। सरकार ने पति या पिता की आय सत्यापन के लिए पैन कार्ड आधारित ई-केवाईसी जरूरी कर दी थी, जिससे पारिवारिक आय का प्रमाण मिल सके। लेकिन इसमें कई जरूरतमंद बहनों को दिक्कतें आईं, जिसकी वजह से सरकार को इस नियम को अस्थायी रूप से हटाना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें