महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को देगी बोनस! ‘लड़की बहिन योजना’ के तहत महिलाओं को मिलेंगे इतने पैसे

Ladki Bahin Yojana: महिलाओं को फाइनेंशियली मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार ने इस साल ‘लड़की बहिन योजना’ की शुरुआत की है। महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को पैसे दिये जाते हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 15,000 रुपये दिये जा रहे हैं

अपडेटेड Oct 15, 2024 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement
अब दिवाली के अवसर पर सरकार ने इस योजना के तहत महिलाओं को बोनस देने का भी ऐलान किया है।

Ladki Bahin Yojana: महिलाओं को फाइनेंशियली मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार ने इस साल ‘लड़की बहिन योजना’ की शुरुआत की है। महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को पैसे दिये जाते हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 15,000 रुपये दिये जा रहे हैं। अब दिवाली के अवसर पर सरकार ने इस योजना के तहत महिलाओं को बोनस देने का भी ऐलान किया है। सरकार के इस कदम से महिलाओं को त्योहारी सीजन में अपने परिवार के लिए खरीदारी करने का मौका मिलेगा।

महाराष्ट्र सरकार के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक लड़की बहिन योजना दिवाली बोनस 2024 के तहत पात्र महिलाओं को 3,000 रुपये दिये जाएंगे। यह पैसा चौथे और पांचवें किश्त के रूप में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य इस दिवाली बोनस के जरिए महिलाओं को त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।

अन्य राज्यों में भी चल रही है ऐसी योजनाएं

इस तरह की महिला सशक्तिकरण योजनाएं अन्य राज्यों में भी चलाई जा रही हैं। उदाहरण के तौर पर, मध्य प्रदेश में ‘लाडली बहना योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 1,200 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं, महाराष्ट्र में करीब 94,000 महिलाएं ‘लड़की बहिन योजना’ का लाभ उठा रही हैं।


पात्रता और नियम

दिवाली बोनस उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो ‘लड़की बहिन योजना’ के तहत रजिस्टर हैं। योजना का लाभ पाने के लिए महिला को महाराष्ट्र की निवासी होना जरूरी है। ये है अन्य नियम।

महिला की आयु 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।

योजना का लाभ शादीशुदा, अविवाहित और तलाकशुदा महिलाएं भी उठा सकती हैं।

परिवार की कुल सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार ने बदले नियम

महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार ने ‘लड़की बहिन योजना’ की आयु सीमा में बदलाव की घोषणा की है। पहले योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु तक की महिलाएं ही पात्र थीं, लेकिन अब अधिकतम सीमा बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी गई है। इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार ने योजना के तहत कृषि भूमि से संबंधित पात्रता शर्तें भी हटा दी हैं, जिससे अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें।

अप्लाई करने के नियम

योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट देने होंगे। डॉक्यूमेंट की लिस्ट में आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आय प्रमाण पत्र शामिल हैं।

SBI ने दिवााली से पहले करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! घटाया MCLR, जानिये कितनी कम होगी EMI?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।