Jio World Plaza: 1 नवंबर से शुरू होगा देश का पहला सबसे बड़ा लग्जरी मॉल, ये सभी होंगे ब्रांड्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) देश का पहला बड़ा लग्जरी मॉल शुरू करने वाली है। जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल के 1 नवंबर को शुरू होने के साथ भारत में लग्जरी शॉपिंग का अनुभव पहले से बेहतर हो जाएगा। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित यह मॉल लग्जरी शॉपिंग में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस मॉल में वर्ल्ड फेमस ज्वैलर्स कार्टियर (Cartier) और बुल्गारी (Bulgari), फैशन हाउस Louis Vuitton, Dior और Gucci जैसे ब्रांड होंगे

अपडेटेड Oct 30, 2023 पर 12:10 PM
जियो वर्ल्ड प्लाजा में बड़ें ब्रांड में घड़ी ब्रांड IWC Schaffhausen और लग्जरी लगेज (Luggage) बनाने वाला Rimowa भी होगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) देश का पहला बड़ा लग्जरी मॉल शुरू करने वाली है। जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल के 1 नवंबर को शुरू होने के साथ भारत में लग्जरी शॉपिंग का अनुभव पहले से बेहतर हो जाएगा। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित यह मॉल लग्जरी शॉपिंग में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस मॉल में वर्ल्ड फेमस ज्वैलर्स कार्टियर (Cartier) और बुल्गारी (Bulgari), फैशन हाउस Louis Vuitton, Dior और Gucci जैसे ब्रांड होंगे।

ये लग्जरी ब्रांड भारत में पहली बार खोलेंगे स्टोर

जियो वर्ल्ड प्लाजा में बड़ें ब्रांड में घड़ी ब्रांड IWC Schaffhausen और लग्जरी लगेज (Luggage) बनाने वाला Rimowa भी होगा। ये भारत में अपना पहला आउटलेट खोलेंगे। लगभग 7,500 वर्ग फीट में Louis Vuitton का स्टोर भारत में इसके चार आउटलेट में सबसे बड़ा होगा। इसका एरिया काफी बड़ा है। Cartier का स्टोर देश में दूसरा और Dior के लिए तीसरा होगा।


भारत में लगातार बढ़ रहा है लग्जरी का बाजार

रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक का अनुमान है कि 2026 तक भारत में 1.4 मिलियन करोड़पति होंगे, जो 2021 की तुलना में 77% अधिक है। देश में अमीरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से ये पता चलता है कि अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।

देश में इतनी तेजी से बढ़ रहा है लग्जरी ब्रांड का मार्केट

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार यूरोमॉनिटर का अनुमान है कि लग्जरी बाजार 2022-2026 में प्रति सालाना लगभग 12% बढ़कर लगभग 5 बिलियन डॉलर हो जाएगा। चीन में धीमी अर्थव्यवस्था के उलट भारत में डिजाइनर प्रोडक्ट की काफी जरूरत बढ़ी है। भारत में इन लग्जरी ब्रांड की सेल लगातार बढ़ी है। यही कारण है कि ये सभी ब्रांड भारत आ रहे हैं। यूरोमॉनिटर डेटा से पता चलता है कि चीन का पर्सनल लग्जरी बाजार 2026 तक चार सालों में औसतन 11.5% बढ़कर 107 बिलियन डॉलर हो जाएगा।

उतार-चढ़ाव के बीच 10 लाख रुपये का निवेश कहां करना चाहिए? Samco MF के उमेशकुमार मेहता ने दी यह सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।