Get App

लखनऊ में LDA एक साथ लाने वाला है 3100 से ज्यादा सरकारी प्लॉट की 2 स्कीमें, 72 से 450 स्क्वॉयर मीटर होगा साइज, जरूरी डिटेल्स जानिए

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं में कुल 3,105 रेसिडेंशियल प्लॉटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इन योजनाओं में भूखंडों का आकार 72 वर्गमीटर से 450 वर्गमीटर तक रखा गया है, जिससे अलग-अलग जरूरत और बजट वाले लोग आवेदन कर सकेंगे

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 7:30 AM
लखनऊ में LDA एक साथ लाने वाला है 3100 से ज्यादा सरकारी प्लॉट की 2 स्कीमें, 72 से 450 स्क्वॉयर मीटर होगा साइज, जरूरी डिटेल्स जानिए
राजधानी लखनऊ में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है।

राजधानी लखनऊ में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अपनी दो बड़ी आवासीय योजनाओं नैमिष नगर और वरुण विहार को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दोनों योजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर एलडीए ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और लॉन्चिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन योजनाओं के शुरू होने से राजधानी में लोगों को नए रेसिडेंशियल प्लॉट और घर खरीदने के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

3100 से ज्यादा सरकारी प्लॉट की 2 स्कीमें

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के इन योजनाओं में बख्शी का तालाब स्थित नैमिष नगर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास मोहन रोड पर वरुण विहार और सुल्तानपुर रोड पर वेलनेस सिटी शामिल हैं। इनका उद्देश्य राजधानी में बढ़ती आवासीय जरूरतों को पूरा करना और शहर के सुनियोजित विकास को बढ़ावा देना है। एलडीए अधिकारियों के अनुसार, इन योजनाओं के लिए पंजीकरण, लॉटरी और भूखंड आवंटन से जुड़ी सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। जल्द ही लोगों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

72 से 450 स्क्वॉयर मीटर होगा साइज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें