उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो सिप के जरिए रोजाना म्यूचुअल फंड की स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। एलआईसी म्यूचुअल फंड ने म्यूचुअल फंड की अपनी स्कीमों में रोजाना 100 रुपये के सिप से निवेश की सुविधा शुरू की है। इससे उन लोगों को फायदा होगा, जिन्हें डेली इनकम होती है। वे अपनी इनकम के एक हिस्से का निवेश एलआईसी म्यूचुअल फंड की स्कीम में रोजाना कर सकेंगे। दुकानदार, कारीगर, मैकेनिक जैसे सेल्फ एंप्लॉयड लोगों को डेली 100 रुपये के सिप से निवेश करने में काफी आसानी होगी। यह सुविधा 16 अक्टूबर से शुरू हो गई है।
