LIC का प्रीमियम भरने के लिए नहीं है पैसा? EPFO के पीएफ अकाउंट से कर सकते हैं पे, जानिये तरीका

अगर आप लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के पॉलिसीधारक हैं। आपको कभी-कभी प्रीमियम भरने के लिए पैसों को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है, तो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 6:29 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के पॉलिसीधारक हैं।

अगर आप लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के पॉलिसीधारक हैं। आपको कभी-कभी प्रीमियम भरने के लिए पैसों को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है, तो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। EPFO अपने सदस्यों को यह सुविधा देता है कि वे अपनी EPF अकाउंटसे सीधे LIC प्रीमियम का पेमेंट कर सकें। इससे अस्थायी आर्थिक तंगी के कारण पॉलिसी लैप्स होने का खतरा कम हो जाता है।

EPFO के नियमों के अनुसार EPF स्कीम के पैरा 68(DD) के तहत सदस्य EPF अकाउंट से LIC प्रीमियम भर सकते हैं। यह सुविधा नई LIC पॉलिसी लेते समय भी और भविष्य के प्रीमियम पेमेंट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी जरूरत पड़ने पर यह विकल्प एक तरह का सुरक्षा कवच बन सकता है।

कौन कर सकता है इस सुविधा का इस्तेमाल?


आप EPFO के सदस्य हों और आपका EPF अकाउंट एक्टिव हो।

EPF अकाउंटमें कम से कम दो महीने की सैलरी के बराबर बैलेंस होना चाहिए।

LIC पॉलिसी आपके अपने नाम पर हो (पति/पत्नी या बच्चों के नाम की पॉलिसी के लिए यह सुविधा नहीं है।)

पॉलिसी केवल LIC की हो, किसी प्राइवेट बीमा कंपनी की नहीं।

EPF से कितना अमाउंट निकाला जा सकता है?

EPF अकाउंटसे केवल उतना ही अमाउंट निकाला जा सकती है जितनी प्रीमियम के लिए जरूरी हो। यह रकम सीधे आपके EPF बैलेंस से घट जाती है, इसलिए इसका असर आपके रिटायरमेंट फंड पर पड़ता है। यह सुविधा साल में एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है और प्रीमियम अमाउंट से ज्यादा पैसा निकालने की अनुमति नहीं मिलती।

EPF से LIC प्रीमियम कैसे भरें?

प्रक्रिया शुरू करने के लिए फॉर्म-14 जमा करें।

EPFO की वेबसाइट पर जाकर UAN और पासवर्ड से लॉग-इन करें।

KYC सेक्शन में जाकर LIC पॉलिसी का विकल्प चुनें।

अपनी LIC पॉलिसी संख्या और जरूरी विवरण दर्ज करें।

जानकारी वैरिफिकेशन के लिए सबमिट करें।

पॉलिसी लिंक हो जाने के बाद, ड्यू डेट पर प्रीमियम अपने-आप EPF अकाउंटसे कट जाएगा।

इस सुविधा के क्या फायदे हैं?

प्रीमियम भरने में देरी का खतरा कम।

LIC पॉलिसी लैप्स होने से बचती है।

इमरजेंसी में लोन लेने की जरूरत नहीं।

पूरी प्रोसेस ऑनलाइन, किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

किन बातों का रखें ध्यान?

यह सुविधा केवल LIC पॉलिसियों के लिए है।

आमतौर पर सालाना प्रीमियम के लिए लागू होती है, तिमाही या अर्ध-वार्षिक पेमेंट के लिए नहीं।

गलत डॉक्यूमेंट या जानकारी देने पर रिक्वेस्ट खारिज हो सकता है।

आधार, PAN और बैंक विवरण जैसे KYC अपडेट होना जरूरी है।

क्या आपको यह ऑप्शन इस्तेमाल करना चाहिए?

EPF से LIC प्रीमियम भरने की सुविधा आर्थिक मुश्किलों में काफी मददगार हो सकती है। हालांकि, इसे नियमित आदत बनाने के बजाय बैक-अप विकल्प के तौर पर ही इस्तेमाल करना बेहतर है, ताकि आपकी रिटायरमेंट के लिए जमा पूंजी सुरक्षित रहे।

Gold-Silver Price: चांदी ₹8000 उछली, ₹2000 बढ़ा सोने का भाव, अमेरिका-वेनेजुएला विवाद का दिखा असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।